UP News: प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग, कई बच्चों ने दिखाए अपने हुनर - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 4 November 2023

UP News: प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़ चढ़ कर किया प्रतिभाग, कई बच्चों ने दिखाए अपने हुनर

चंदौली विकास खंड चहनियां (यूपी), 4 नवंबर 2023, शनिवार | रिपोर्ट - आनंद कुमार : चंदौली जिले के चहनियां स्थित :बृजनंदनी कांवेंट स्कूल में इस शैक्षणिक सत्र का क्विज प्रतियोगिता, आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता और निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न कक्षा एवं आयुवर्ग में ये प्रतियोगिता करवाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बृजनंदनी समूह के चेयरमैन बिरजू अग्रहरी ने मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवम् दीप प्रज्ज्वलित करके किया।

इस अवसर कहा कि बृजनंदनी समूह ऐसे प्रतियोगिताओं का आयोजन समय समय पर करवाता रहता है, जिससे बच्चों में हर क्षेत्र में कुछ अच्छा करने की भावना विकसित हो सके। उन्होंने बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि आप अपने प्रतिभा का लोहा मनवाते रहिए हम आपके लिए प्लेटफार्म उपलब्ध कराते रहेंगे।
प्रतियोगिता के दौरान क्विज प्रतियोगिता में बच्चों का उत्साह उनकी टीम को लेकर देखते बन रहा था। तो वहीं निबंध प्रतियोगिता में बच्चें विभिन्न विषयों पर अपने विचारों को लिखने में मशगूल दिखे। आर्ट एंड क्राफ्ट प्रतियोगिता ने सबके दिलों को छू लिया। कला प्रतियोगिता में कन्या भ्रूण हत्या, मेरा देश, यातायात सुरक्षा, भ्रष्टाचार, शिक्षा आदि विषयों पर बच्चों ने अपने मनोभाव को कलाकृति से प्रदर्शित किया तो वहीं मिट्टी के घड़े एवं दियों पर भी अद्भुद कलाकृति देखने को मिली।

प्रतियोगिता को लेकर प्रधानाचार्या दीपानिता चक्रवर्ती ने कहा कि इन माध्यमों से भी शिक्षा को ही बढ़ावा देते हैं। बच्चों मे विभिन्न विषयों को लेकर एक सोच और एक विचार पल्लवित होते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा निति भी गतिविधि प्रधान शिक्षा पर बल दे रही है।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में सबका स्वागत करते हुए इसकी मंशा के अनुरूप सफल आयोजन के लिए सभी को बधाई दिया। निर्णायक की भूमिका में वाचस्पति, मीरा पाल, सलमा बेगम, आलोक सिंह, कुंदन, शिवशंकर त्रिपाठी, अनिल श्रीवास्तव, रीना सिंह, माधुरी पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

Post Top Ad