UP News: शहीदगांव के पास कुएं में मिला 4 दिन से लापता अयान का शव, पुलिस कर रही छानबीन - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 4 November 2023

UP News: शहीदगांव के पास कुएं में मिला 4 दिन से लापता अयान का शव, पुलिस कर रही छानबीन

 चंदौली विकास खंड धानापुर (यू०पी०), 4 नवंबर 2023, शनिवार | रिपोर्ट - आनन्द कुमार : चंदौली जिले के धानापुर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने 4 साल के बेटे अयान के गायब होने की तहरीर दी थी। आज उसका शव गांव के पास एक कुएं में पाया गया है। शहीदगांव में अपने मायके में रहने वाली महिला ने 1 नवंबर को धानापुर पुलिस को बच्चे के गायब होने की जानकारी दी थी।

 कुएं में आज सुबह शव पाए जाने के बाद पुलिस में जानकारी देते हुए बताया है कि 1 नवंबर को जीनत महल पुत्री स्वर्गीय रहमत अली ने धानापुर थाने में अपने 4 साल के बेटे अयान के गायब होने की सूचना दी थी, जो 31 अक्टूबर दोपहर 2:00 से गायब था। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज करके लापता बच्चे की तलाश कर रही थी। लेकिन आज सुबह उस बच्चे का शव बरामद हुआ है।

 जानकारी में बताया गया है कि बच्चे का शव पास के ही कुएं में उतराया हुआ पाया गया है। पीड़ित महिला ने बताया था कि उसके पति के साथ उसका विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह मायके में रह रही थी। पहले इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि उसके पति ने ही उसके बच्चे को इधर-उधर किया है, लेकिन पति ने बातचीत में बच्चे की जानकारी होने से मना कर दिया था। आज बच्चे का शव बरामद होने के बाद पुलिस मामले की जांच नए सिरे से कर रही है।

इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री विनय कुमार सिंह ने बयान जारी करके घटना व कार्रवाई के बारे में जानकारी दी।

Post Top Ad