छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस विशेष! जानिए क्या है भगवान श्रीराम से यहां का संबंध - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 2 November 2022

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस विशेष! जानिए क्या है भगवान श्रीराम से यहां का संबंध

छत्तीसगढ़ : 1 नवंबर, 2000 यानी 23 साल पहले आज ही के दिन मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ राज्य अस्तित्व में आया था। पौराणिक नाम की बता की जाए तो इसका नाम कौशल राज्य (भगवान श्रीराम की ननिहाल) है। गोंड जनजाति के शासनकाल के दौरान लगभग 300 साल पहले इस राज्य का नाम छत्तीसगढ़ रखा था।

वैसे तो अनेक कहानियां छत्तीसगढ़ के नाम पर प्रचलित हैं, पर असल कारण था गोंड राजाओं के 36 किले। जी हां, इन 36 किलों को गढ़ भी कहा जाता है इन्हीं के कारण इस राज्य का नाम छत्तीसगढ़ रखा गया है !!

छत्तीसगढ़ भारत का एकमात्र राज्य है, जिसे महतारी (माँ) का दर्जा प्राप्त है। विभिन्न संस्कृतियों का केंद्र रहा छत्तीसगढ़ आज भी अपने प्राचीन मंदिरों के लिए पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध है। प्राचीन भारत के दौर से ही भारत को गौरवान्वित करने के बाद आज भी छत्तीसगढ़ अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।

Post Top Ad