Bihar News: जमुई जिला जदयू जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए शैलेन्द्र महतो, लोगों ने दी बधाई - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 19 December 2023

Bihar News: जमुई जिला जदयू जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए शैलेन्द्र महतो, लोगों ने दी बधाई

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 19 दिसंबर 2023, मंगलवार 
✓ रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह
जनता दल यूनाइटेड के जमुई के जिलाध्यक्ष के पद पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने वरडीह गांव निवासी जदयू के प्रदेश सचिव शैलेन्द्र महतो को मनोनीत किया है।

नव मनोनीत जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र महतो ने जिलाध्यक्ष की ताजपोशी होने पर सीएम नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, पूर्व मंत्री व वर्तमान झाझा विधायक दामोदर रावत को साधुवाद देते हुए कहा कि एक छोटे व साधारण कार्यकर्ता को भी जदयू सम्मान देने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेताओ ने जो जिम्मेदारी मेरे कंधे पर दिया है उसका मैं निष्ठा और ईमानदारी के साथ करूंगा और पार्टी कार्यकर्ताओ को सम्मान देते हुए संगठन को जिला मे मजबूत और सशक्त बनाने का काम करूंगा। हर जात व समाज के लोगो को पार्टी से जोड़कर उसके सिद्धान्त पर चलने का काम करेंगे।

वहीं जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर जदयू के प्रदेश महासचिव नज़्म इकबाल, मुन्ना सिंह, राजकुमार यादवेंदु, योगेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ जोगन यादव, किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा, गुड्डू मिया, चंद्रशेखर आजाद, रविजी, दिलीप महतो, पंकज पासवान, पंकज राम, वरूण कुमार, विद्यानंद महतो, नवल महतो, सागर कुमार, अर्जुन सिंह, मुसन सिंह, त्रिपुरारी सिंह, मनीष कुमार सिंह, कारू सिंह, रामानंद सिंह, धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरूजी, जदयू के अलीगंज प्रखंड अध्यक्ष शीतल मेहता, मोहम्मद फखरूदीन, मोहम्मद फारुख, अशोक साव, सुरेश यादव, गोरेलाल यादव, मनोज यादव सहित कई गणमान्य लोगो व जदयू कार्यकर्ताओ ने बधाई व शुभकामनाए दी।

बता दें कि पूर्व में भी शैलेन्द्र महतो जदयू किसान प्रकोष्ठ के जमुई जिलाध्यक्ष तथा वर्तमान मे जदयू के प्रदेश सचिव पद पर काबिज थे। उनके जमुई जिलाध्यक्ष बनने पर जदयू कार्यकर्ताओ मे काफी हर्ष है।

Post Top Ad