UP News: करवा चौथ के एक दिन पहले पति ने सिर पटक-पटक कर बेरहमी से कर दी पत्नी की हत्या - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 1 November 2023

UP News: करवा चौथ के एक दिन पहले पति ने सिर पटक-पटक कर बेरहमी से कर दी पत्नी की हत्या

कपूरथला (यू०पी०), 1 नवंबर 2023, बुधवार | रिपोर्ट - आनंद कुमार : गांव संधू चट्ठा में एक विवाहिता का उसके पति ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। आरोपी पति गत दिन ही इटली से भारत आया था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना सदर की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतक महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शव ग्रह में रखवा दिया गया है। आरोपी पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है।

गांव संधू चट्ठा में एक महिला हरप्रीत कौर (45) पत्नी सुखदेव सिंह का अपने पति के साथ मामूली विवाद हो गया। इसके उपरांत उसके पति सुखदेव सिंह ने उसके गले में परना डाल कर घसीट कर उसको कमरे में ले गया, फिर जमीन पर उसका सिर पटक-पटक कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

थाना सदर कपूरथला की पुलिस ने मृतका के भाई लखवीर सिंह के बयानों पर आरोपी पति के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है। थाना सदर कपूरथला की एस.एच.ओ. सोनमदीप कौर ने बताया कि आरोपी पति की तलाश में छापेमारी जारी है।

Post Top Ad