बिहार को मिले 11 नए आइएएस अफसर, लिस्ट में सेकंड टॉपर गरिमा लोहिया का भी नाम - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 5 November 2023

बिहार को मिले 11 नए आइएएस अफसर, लिस्ट में सेकंड टॉपर गरिमा लोहिया का भी नाम

पटना/बिहार, 4 नवंबर 2023। बिहार को 11 नए आइएएस अधिकारी मिले हैं। इन अधिकारियों की सूची में यूपीएससी की सेकंड टॉपर गरिमा लोहिया का नाम भी शामिल है। कैडर मिलने के बाद अब जल्द ही इनकी तैनाती की जाएगी।
  
  जिन 11 नए आइएएस अधिकारियों को बिहार कैडर आवंटित किया गया है उनमें बक्सर की रहने वाली 2022 की सेकंड टॉपर गरिमा लोहिया , तुषार कुमार , प्रतीक्षा सिंह , अनुरोध पांडे , कृतिका मिश्रा , आकांक्षा आनंद , प्रद्युम्न सिंह यादव , अंजली शर्मा , रोहित कुमार चौधरी , शिप्रा , विजय कुमार और नेहा कुमारी का नाम शामिल है।
      
बता दें कि गरिमा लोहिया बक्सर जिला की रहने वाली हैं। देश की सर्वोच्च परीक्षा यूपीएससी 2022 में गरिमा ने दूसरे प्रयास में दूसरा स्थान हासिल किया था। तीन भाई-बहनों में गरिमा दूसरे स्थान पर हैं। इनके पिता का साल 2015 में निधन हो गया था। वे एक कारोबारी थे। पिता के निधन के बाद गरिमा की मां ने अपने तीनों बच्चों को पढ़ाया-लिखाया और इस मुकाम तक पहुंचाया।

Post Top Ad