जमुई/बिहार। प्रसिद्ध समाजसेवी भावानंद की अध्यक्षता में सरकारी अतिथि गृह में साथी ग्रुप के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई जिसमें जनसंपर्क अभियान के गतिविधियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।
साथी ग्रुप की प्रधान एवं प्रमुख समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जन संपर्क अभियान अब जन आंदोलन का रूप ले लिया है। हम इसके जरिए अपनी बातों को जनता तक पहुंचा रहे हैं और उन्हें शिक्षा एवं स्वास्थ्य के प्रति सजग कर रहे हैं। उन्होंने ग्रुप की गतिविधियों को और तेज किए जाने पर बल देते हुए कहा कि रोड मैप तैयार कर इसे निष्ठा के साथ अमलिजामा पहुंचाया जा सकता है। डॉ. पासवान ने ग्रुप के सदस्यों के साथ जनता के प्रति हृदय से आभार जताया।
समाजसेवी मो. नसरुद्दीन ने इस अवसर पर कहा कि जन संपर्क अभियान का सकारात्मक असर देखा जा रहा है। लोग जुड़ते जा रहे हैं और कारवां बनता जा रहा है। उन्होंने तालीम और सेहत को जीवन का मूल मंत्र बताते हुए कहा तरक्की के लिए इसे आत्मसात किया जाना चाहिए। मो. नसरुद्दीन ने समाजसेविका डॉ. पासवान के कार्यों की जमकर तारीफ की।
समाजसेवी मो. जहांगीर ने कहा कि आजादी के करीब 75 साल बीत जाने के बाद भी गांव अभी भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने डॉ. स्मृति पासवान की नीतियों एवं कार्यक्रमों का उदार भाव से समर्थन किया।
अधिवक्ता रूपेश कुमार सिंह ने कहा कि जमुई लोकसभा क्षेत्र विकास के मामले में आज भी हासिए पर है। शिक्षित और सुपात्र डॉ. स्मृति पासवान को यहां की जनता आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने डॉ. पासवान को समस्याओं से जूझने के लिए आगे आने का न्यौता दिया।
शिक्षाविद डॉ. मनोज कुमार सिन्हा , मो. खुर्शीद आलम , अशोक कुमार सिन्हा , गुंजन सिंह , काजल शर्मा , पूजा शर्मा , अंजली समीरा किंडो , सुनीता कुमारी , निरंजन पंडित , संतोष कुमार यादव , मनोज कुमार पासवान आदि लोगों ने बैठक में हिस्सा लिया और अपने - अपने सुझाव पेश किए।