भाजपा राज में ठप्प पड़ गए हैं विकास कार्य : डिम्पल यादव - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 9 May 2023

भाजपा राज में ठप्प पड़ गए हैं विकास कार्य : डिम्पल यादव

कानपुर, 8 मई। मैनपुरी से लोकसभा सांसद डिम्पल यादव ने यहां सोमवार को कहा कि भाजपा राज में विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं। सांसद ने कानपुर में समाजवादी पार्टी की मेयर प्रत्याशी वंदना बाजपेयी के समर्थन में रोड-शो किया। इस दौरान उनके साथ वंदना बाजपेयी, विधायक इरफान सोलंकी की पत्नी नसीम सोलंकी विधायक रूमी हसन तथा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह भी मौजूद रहीं।

डिम्पल यादव ने कानपुर के मतदाताओं से सपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा राज में जनता बहुत परेशान है। महंगाई, भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। भाजपा के सभी वादे झूठे साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि बहुत अफसोस की बात है कि भाजपा राज में विकास कार्य ठप्प पड़ गए हैं।

उन्होंने कहा कि कानपुर से इस बार कमल नहीं खिलेगा। सपा की महापौर प्रत्याशी वंदना बाजपेयी मजबूती से लड़ेंगी और भारी मतों से जीतेंगी। उन्होंने कहा, वंदना जनता के लिए अच्छा काम करेंगी। जनता टैक्स देती है, लेकिन कानपुर में साफ-सफाई नहीं है। हर तरफ गंदगी है। आवारा पशुओं की समस्या है। इसलिए भाजपा को जनसमर्थन नहीं मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि कानपुर में मेट्रो रेल समाजवादी सरकार की देन है।

कानपुर नगर में डिम्पल यादव के रोड-शो की शुरुआत किदवई नगर चौराहा से शुरू हुई और वहां से किदवई नगर थाना, जूही डिपो, गोपाला चौराहा, पॉपुलर धर्मकांटा, निरंकारी चौराहा, चावल मार्केट, सीटीआई चौराहा, शास्त्री चौक, सचान गेस्ट हाउस, कर्रही गुलाबी बिल्डिंग, वैष्णो देवी मंदिर, बंसल विहार रोड, दासू कुआं, पशुपति नगर, शहनाई गेस्ट हाउस से श्रीराम चौक होते हुए यशोदा नगर बाईपास पर इसका समापन हुआ।

Post Top Ad