लोकनायक की जन्मस्थली में 16 एवं 17 जनवरी को होगा जनता पार्टी का खुला राष्ट्रीय अधिवेशन - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, 14 January 2023

लोकनायक की जन्मस्थली में 16 एवं 17 जनवरी को होगा जनता पार्टी का खुला राष्ट्रीय अधिवेशन

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 14 जनवरी : जनता पार्टी का खुला राष्ट्रीय अधिवेशन 16 एवं 17 जनवरी को सारण के सिताबदियारा लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मस्थली में आयोजित होगी। यह जानकारी जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह स्वागत समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा ने दी। 

उन्होंने बताया कि जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की महत्वपूर्ण बैठक बीते वर्ष 25 अक्टूबर को हुई थी। इस बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार अधौहस्ताक्षरी को तैयारी समिति सह स्वागत समिति के अध्यक्ष का दायित्व उन्हें सौंपा गया।
 
जिसके बाद जनता पार्टी के संविधान की धारा - 17 (4) के आलोक में बिहार राज्य के अंतर्गत खुला राष्ट्रीय अधिवेशन होने के फलस्वरूप स्वागत समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का तत्काल रुप से मनोनयन किया गया। जिसमें विभिन्न कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया है। 

जनता पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह स्वागत समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि समिति में स्वागत उपाध्यक्ष के रूप में शंभू प्रसाद सिंह एवं संतोष कुमार श्रीवास्तव, स्वागत सचिव के रूप में चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, स्वागत सह सचिव के रूप में श्रवण कुमार यादव, स्वागत समिति सदस्य के रूप में तारकेश्वर प्रसाद सुमन, सुबोध कुमार, हिमांशु शेखर सिंह, वीरेंद्र कुमार शर्मा एवं स्वागत कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद सिंह को जिम्मेदारी दी गई है। 

वहीं जनता पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता एवं स्वागत सह सचिव श्रवण कुमार यादव ने कहा -
वर्तमान परिदृश्य में जनता पार्टी एक मजबूत विकल्प के रूप में उभर कर सामने आ रहा है। विशेष रूप से युवाओं का जनता पार्टी के तरफ रुझान हुआ है। ऐसे में लोकनायक की जन्मस्थली में आयोजित होने जा रहे पार्टी के खुला राष्ट्रीय अधिवेशन से सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। 

जनता पार्टी के जमुई जिला कार्यकारी अध्यक्ष एवं स्वागत समिति सदस्य हिमांशु  शेखर सिंह ने कहा -
आयोजित हो रहे खुला राष्ट्रीय अधिवेशन में बड़ी संख्या में जमुई जिला के पार्टी कार्यकर्ता भी हिस्सा लेंगे। इसके लिए सभी को निर्देशित कर आमंत्रित किया गया है। आगामी भविष्य में जनता पार्टी राजनीति में बेहतर विकल्प बनकर उभरेगी। 

Post Top Ad