मदन मोहन झा की छुट्टी! बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अखिलेश - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 6 December 2022

मदन मोहन झा की छुट्टी! बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए अखिलेश

पटना/बिहार। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा की छुट्टी करते हुए कांग्रेस आलाकमान ने राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह को बिहार का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया है। 

मदन मोहन झा का कार्यकाल खत्म होने के बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि कांग्रेस बिहार में नेतृत्व परिवर्तन करेगा। गुजरात में विधानसभा चुनाव खत्म होते ही कांग्रेस ने बिहार में नये कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी। अखिलेश सिंह केंद्र और बिहार सरकार में मंत्री रह चुके है। आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से भी अखिलेश सिंह के करीबी रिश्ते रहे हैं। 
    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का जिम्मा एक बार फिर कांग्रेस ने सवर्ण जाति से आने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह को देकर सवर्ण कार्ड खेलने की कोशिश की है। 2020 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को अपेक्षा के अनुरूप परिणाम नहीं मिला था , उस समय से ही यह माना जा रहा था कि कांग्रेस नेतृत्च प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा की छुट्टी करेगी , लेकिन लंबे इंतजार के बाद 2022 के आखरी महीने में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष को बदल दिया। मदन मोहन झा की छुट्टियां किए जाने के बाद सभी कयासों पर विराम लग गया है।

Post Top Ad