कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का जमुई पहुंचने पर हुआ अनूठा स्वागत - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 30 December 2022

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का जमुई पहुंचने पर हुआ अनूठा स्वागत

जमुई/बिहार। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह का जमुई पहुंचने पर पार्टी जनों ने अजूबा, अनूठा और अद्भुत स्वागत किया।

डॉ. सिंह का काफिला बांका जाने के क्रम में जैसे ही जमुई शहर स्थित कचहरी चौक पहुंचा, पूर्व मंत्री अर्जुन मंडल, पूर्व विधायक सुधीर कुमार उर्फ बंटी चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी ई. आई. पी. गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद सिंह, झुंन्ना सिंह आदि सैंकड़ों समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष को फूलमाला से लाद दिया और गाजे - बाजे से उनका अभिनंदन किया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिंह इस दरम्यान कचहरी चौक स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके बताए मार्गों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस जनों ने इस दरम्यान सोनिया - राहुल - खड़गे - अखिलेश के पक्ष में गगनभेदी नारे लगाए साथ ही शीर्ष नेतृत्व को और अधिक ताकतवर बनाने का संकल्प लिया।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिंह ने अल्प ठहराव के क्रम में कलमकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार के बांका जिला अंतर्गत मंदार पर्वत से अगामी 05 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा का आरंभ हो रहा है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भारत जोड़ो यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
उन्होंने बांका यात्रा को इसी कड़ी में शामिल करते हुए कहा कि वे वहां इससे सम्बंधित चीजों का बारीकियों से जायजा लेंगे और पार्टीजनों को ऊर्जान्वित करेंगे। उन्होंने देश की भलाई के लिए भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस यात्रा में शामिल होकर अपनी निष्ठा का परिचय दें।

डॉ. सिंह ने जन सैलाब को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और बांका के लिए निकल पड़े।

Post Top Ad