बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश 29 दिसंबर को आएंगे जमुई, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 28 December 2022

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अखिलेश 29 दिसंबर को आएंगे जमुई, कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात

जमुई/बिहार। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सह सांसद डॉ. अखिल प्रसाद सिंह पटना से बांका जाने के क्रम में 29 दिसंबर को कुछ देर के लिए जमुई में रुकेंगे और पार्टी पदाधिकारियों के साथ समर्थकों से मुलाकात कर उन्हें ऊर्जान्वित करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के तय कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी जारी है। 
  
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ई. आई. पी. गुप्ता ने इस आशय की जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिंह 29 दिसंबर को पटना से चलकर बख्तियारपुर , बाढ़ , लखीसराय , जमुई , गंगटा मोड़ , संग्रामपुर , बेलहर के रास्ते बांका जाएंगे और वहां सरकारी अतिथि गृह में रात्रि विश्राम करेंगे।

डॉ. सिंह 30 दिसंबर को बांका से चलकर बौंसी के रास्ते मंदार पर्वत जाएंगे और 05 जनवरी 2023 को यहां से आरंभ होने वाले भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा करेंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 05 जनवरी को मंदार पर्वत आएंगे और अपने कर कमलों से झंडी दिखाकर भारत जोड़ो यात्रा में शामिल कांग्रेस जनों को रवाना करेंगे।

ई. गुप्ता ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सिंह बांका यात्रा के क्रम में कुछ देर के लिए जमुई में रुकेंगे और दलीय अधिकारियों के साथ समर्थकों से मुलाकात कर उन्हें भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी देंगे तथा इसे ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए उनका क्षमतावर्धन करेंगे। उन्होंने जिला कांग्रेस कमिटी के समर्थकों से अपील करते हुए कहा कि वे 29 दिसंबर को जमुई आवें और प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाकर नए इतिहास की रचना करें।

उधर जिला कांग्रेस कमिटी के वरिष्ठतम नेता राजेंद्र प्रसाद सिंह , रामाश्रय प्रसाद सिंह उर्फ झुंन्ना जी , कुमारी श्यामा पांडे , डॉ. रामबली तांती , शंभू तांती , डॉ. एच. एन. गुप्ता आदि जन प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। सभी सम्बंधित नेता जनसंपर्क अभियान चलाकर कांग्रेस समर्थकों के साथ आमजनों को जमुई आने का न्यौता दे रहे हैं और उन्हें इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।

Post Top Ad