बिहार : आईजी विकास वैभव की लाइसेंसी रिवाल्‍वर चोरी, होमगार्ड जवान के बेटे पर शक - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 28 November 2022

बिहार : आईजी विकास वैभव की लाइसेंसी रिवाल्‍वर चोरी, होमगार्ड जवान के बेटे पर शक

पटना/बिहार। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी सह आइजी के पद पर पदस्थापित विकास वैभव की लाइसेंसी रिवाल्‍वर चोरी हो गई है। यह चोरी उनके आवास से हुई है। मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शक के आधार पर घर की सफाई करने वाले होमगार्ड जवान के बेटे को हिरासत में लिया गया है। पुलिस उसे गर्दनीबाग इलाके से पकड़ा है। उसे थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। 

    मिली जानकारी के मुताबिक आइजी विकास वैभव के घर में सफाई करने के लिए होमगार्ड जवान वीरेंद्र राम ने अपने बेटे सुधांशु को भेजा था। दरअसल वीरेंद्र राम इन दिनों अस्वस्थ हैं। चिकित्सक उन्हें बेड रेस्ट दिया है। इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे को सफाई के लिए अपनी जगह ड्यूटी में लगाया था। उधर बीते गुरुवार  को आवास से लाइसेंसी रिवाल्‍वर की चोरी हो गई। पहले उसकी काफी खोज - बीन की गई लेकिन जब उसका पता नहीं चला तो आइजी को सुधांशु पर शक हुआ। मामले की सूचना गर्दनीबाग पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच कर जरूरी जानकारी ली और इस संदर्भ में सुधांशु को पकड़ लिया।

    बताया जा रहा है कि सुधांशु मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसे अक्सर मिर्गी का दौरा आता है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और थाने लेकर आ गई। लेकिन थाने में ही उसे दौरे पड़ पड़ने लगे। फिलहाल आइजी के आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। समाचार प्रेषण तक रिवाल्वर का पता नहीं चल सका है।

Post Top Ad