बिहार : डिप्टी सीएम बनने पर सम्राट चौधरी को भाजपा नेता निर्मल ने दी बधाई - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 2 February 2024

बिहार : डिप्टी सीएम बनने पर सम्राट चौधरी को भाजपा नेता निर्मल ने दी बधाई



पटना/बिहार। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता निर्मल कुमार सिंह ने सम्राट चौधरी को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री बनने पर मुलाकात कर अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर  बधाई दी।


उन्होंने बताया कि सम्राट चौधरी के उप मुख्यमंत्री बनने से बिहार में विकास की रफ्तार तेज होगी। बिहार में विकास की गती में तेजी आयेगी। श्री चौधरी भारतीय जनता पार्टी के नीतियों और सिद्धांतों को पूरी मजबूती के साथ लागू कर दल  को और अधिक मजबूत बना रहे हैं। उनके उप मुख्यमंत्री बनने से समर्थकों में हर्ष है। केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को और तेजी से धरातल पर उतारा जा  सकेगा जिसका लाभ बिहार की जनता को मिलेगा।


निर्मल सिंह ने बताया कि सम्राट चौधरी जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने के लिए जाने जाते हैं। संगठन ने जब भी उन्हें जो भी दायित्व दिया उसका वे सफलतापूर्वक निर्वहन करते आए हैं।


इस अवसर पर जिला भाजपा के मुख्य प्रवक्ता निखिल कुमार भी मौजूद थे।

Post Top Ad