UP News: सकलडीहा बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष बने अंगद सिंह कुशवाहा - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 21 January 2024

UP News: सकलडीहा बार एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न, अध्यक्ष बने अंगद सिंह कुशवाहा

चंदौली/उत्तर प्रदेश (Chandauli/Uttar Pradesh), 21 जनवरी 2024, रविवार
• रिपोर्ट : आनंद कुमार 
चंदौली जिले के सकलडीहा बार एसोसिएशन की वार्षिक चुनाव गुरुवार को देर शाम गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान अध्यक्ष पद पर अंगद सिंह कुशवाहा 186 वोट पाकर 17 मतों से जीत हासिल की। उनके प्रतिद्वंद्वी कुबेर सिंह को 169 मत मिले।

इस दौरान महामंत्री सहित अन्य पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव परिणाम आते ही समर्थकों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य चुनाव अधिकारी बुद्धिराम और सहायक चुनाव अधिकारी राजकुमार सिंह, जर्नादन मिश्र, सुरेश सिंह यादव व दीनानाथ वर्मा की देखरेख में गुरुवार सुबह 10 बजे मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। शाम चार बजे तक मतदान हुआ। 

इस दौरान कुल 356 मत में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अंगद सिंह कुशवाहा को 186 वोट मिले। पांच मत निरस्त कर दिए गए। इन मतदाताओं ने दोनों उम्मीदवारों को वोट डाले थे। चुनाव अधिकारी ने पांच मतों को अवैध घोषित कर दिया। महामंत्री पद पर उमाशंकर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी और कार्यकारिणी में प्रभुनारायण सिंह,रामदुलार सिंह यादव, मनोज कुमार पांडेय, गिरीश यादव, बलवंत सिंह यादव, प्रमोद कुमार सिंह, योगेंद्र मिश्र निर्विरोध चुने गये है। 

इस दौरान कोषाध्यक्ष और सहायक सचिव प्रशासन व पुस्तकालय मंत्री पद पर नामांकन नही किया गया।

Post Top Ad