भाजपा नेता प्रगति मेहता का बड़ा बयान, बोले - ललन सिंह को चुनाव में सबक सिखाएगी मुंगेर की जनता - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 2 January 2024

भाजपा नेता प्रगति मेहता का बड़ा बयान, बोले - ललन सिंह को चुनाव में सबक सिखाएगी मुंगेर की जनता

पटना/बिहार | राजनीति चौक, 2 जनवरी 2024, मंगलवार : भाजपा नेता प्रगति मेहता ने कहा कि इस बार मुंगेर की जनता सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह के किसी झांसे में नहीं आने वाली है। पांच साल उनको मुंगेर संसदीय क्षेत्र की याद नहीं आई और अब जब जदयू ने उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष से हटा दिया तो वे कह रहे हैं कि क्षेत्र में समय देने के लिए अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे रहे हैं। पर अब हकीकत यही है कि मुंगेर की जनता ने उन्हें पूरी तरह से नकार दिया है। 

प्रगति मेहता ने कहा कि ललन सिंह जब तक जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे तब तक पार्टी को समाप्ति के कगार पर पहुंचा दिया। वाजिब बात करने वालों को किनारे कर दिया। जिन्हें वे सर्वमान्य नेता कहते हैं, उनके करीबियों को चुन-चुनकर पार्टी में दरकिनार कर दिया। अब जब नीतीश कुमार ने उनसे इस्तीफा ले लिया तो वे संसदीय क्षेत्र में समय देने की बात कह रहे हैं। यह सच्चाई है कि पिछले पांच साल उन्होंने मुंगेर लोकसभा की जनता को समय दिया ही नहीं। विकास करने के बजाय कुछ जगह मीट-भात का भोज करते रहे, लेकिन जनता अब इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।

विदित हो कि प्रगति मेहता पहले जदयू में ही प्रदेश महासचिव थे। जातीय गणना में धानुक समाज की संख्या कम दिखाए जाने को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उसमें सुधार की मांग की थी। प्रगति के अनुसार तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह को यह बात पार्टी विरोधी लगी और उनके आदेश पर प्रगति मेहता को पार्टी से निकाल दिया गया। विगत 29 दिसंबर को वे भाजपा में शामिल हो गए।

Post Top Ad