Bihar News: जमुई में भांसो देवी के निधन पर शोक में शख्सियत, कुछ यूं व्यक्त की संवेदनाएं - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 14 January 2024

Bihar News: जमुई में भांसो देवी के निधन पर शोक में शख्सियत, कुछ यूं व्यक्त की संवेदनाएं

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 14 January, 2024 : जमुई जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि , विधान परिषद के पूर्व प्रत्याशी एवं सिकंदरा बाजार निवासी गुड्डू यादव की दादी सह धर्मपरायण महिला भांसो देवी का रविवार को निधन हो गया। वे करीब 102 वर्ष की थीं और इन दिनों अस्वस्थ चल रही थीं। श्रीमती देवी अपने पीछे एक पुत्र , एक पुत्री समेत भरा-पुरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार मुंगेर स्थित पवित्र गंगा नदी के तट पर किया गया। उनके स्वर्गीय होने से जमुई स्तब्ध है। यहां के दिग्गजों ने अपने-अपने ढंग से संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें भावांजलि दी है।

जानी-मानी समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने धर्मपरायण महिला भांसो देवी के निधन को जमुई के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है। उन्होंने उन्हें मानवता का पर्याय बताते हुए कहा कि वे देवी स्वरूपा थीं। उन्होंने अपने विलक्षण गुणों से समाज के परिदृश्य को बदल दिया। लोग जाति , धर्म , संप्रदाय से ऊपर उठकर उनका सम्मान करते थे। उनका निधन मेरे लिए निजी क्षति है। मैं उन्हें बारंबार चरणस्पर्श करती हूं।

जिला विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव ने भांसो देवी के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि उनके निधन से समाज के एक युग का अंत हो गया है। दुर्गा की अवतार चिरनिद्रा में सो गई। उनका जाना पूरे समाज के लिए दुखदायी है। एक महान समाजसेवी , उदार व विशाल हृदय वाली नारी और दूरदर्शी महिला को हमने खो दिया है। मैं उन्हें चरणस्पर्श करता हूं।

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि भांसो देवी के निधन से पूरा समाज शोकाकुल है। उनकी जैसी महिला को खोकर हर मानव के आंखों में आंसू है। उन्होंने कहा कि श्रीमती देवी ने सिकंदरा में अपनी निष्ठा के बल पर अपना कद बड़ा किया जो अनुकरणीय है। वे बिरले मानव थीं जिन्होंने समाज के हर वर्ग से स्नेह प्राप्त किया। उन्हें हृदय से श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक डॉ. बी. अभिषेक ने कहा कि भांसो देवी के निधन से समाज का एक मजबूत स्तंभ ढह गया है। एक समर्पित , कर्मठ और निष्ठावान व्यक्तित्व हमारे बीच से चला गया। वे एक ऐसी महिला थीं , जिन्होंने अपना जीवन समाज के उत्थान एवं कल्याण के लिए जीया और जिनके कार्यों से समाज का मस्तक ऊंचा हुआ। श्रीमती देवी एक संवेदनशील मानव रहीं। उनका जाना पीड़ा दायक है।

राज्य उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने कहा कि दादी तुल्य भांसो देवी महान विभूति के साथ महामानव थीं। वे अब हमारे बीच नहीं रहीं लेकिन उनकी प्रेरणा , उनका मार्गदर्शन हर इंसान को हमेशा मिलता रहेगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके हर स्नेही को यह दु:ख सहन करने की शक्ति दें। डॉ. कुमार ने उनके प्रभु चरणों मे चले जाने के बाद उन्हें उदास हृदय से श्रद्धांजलि दी।

जिला पार्षद अनिता देवी , ललन राम , पूर्व वार्ड आयुक्त देवी कुमारी उर्फ रंजना जी , काजल शर्मा , सुनीता कुमारी , अंजली समीरा किंडो , पबिता देवी , पूनम कुमारी , पूजा शर्मा , लक्ष्मी कुमारी , गुड़िया कुमारी , श्रीयंका देवी , उर्मिला बरनवाल , बेबी बरनवाल , अशोक कुमार सिन्हा , गुंजन सिंह , आदि ने भी भांसो देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Post Top Ad