Bihar News: नाव के बहाने डॉ. सुनील कुमार सिंह का राजनीतिक दाव! - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 6 November 2023

Bihar News: नाव के बहाने डॉ. सुनील कुमार सिंह का राजनीतिक दाव!

पटना/बिहार | अनूप नारायण सिंह : सामने आपको नव पर सवार एक व्यक्ति नजर आ रहा है तस्वीर देखकर आप पहचान भी गए होंगे बिहार में काफी लोकप्रिय व्यक्ति हैं नाम है डॉक्टर सुनील कुमार सिंह राजद के विधान पार्षद हैं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष है बिस्कोमान के चेयरमैन है। साथ ही साथ देश के तमाम सहकारी संगठनों में बिहार का बड़ा चेहरा है। 

जिस तस्वीर में डॉक्टर सुनील कुमार सिंह नाव पर सवार होकर खुद पटवार थामे हुए हैं यह तस्वीर आज की ही है और फिलिपींस की है जहां वे एक सहकारिता सम्मेलन में भाग लेने गए जबकि दूसरी तस्वीर उनके गांव डुमरी से सटे दरियापुर का है जहां उनका मछली का तालाब है और यह तस्वीर दो वर्ष पूर्व आई बाढ़ के समय का है।

 दरियापुर में जब यह तस्वीर ली गई थी उसे समय सुनील कुमार सिंह की पार्टी राजद विपक्ष में थी और फिलिपींस में जो तस्वीर ली गई है उसे समय उनकी पार्टी बिहार में सत्ता में है। फिलिपींस वाले तस्वीर में सुनील सिंह ने खुद अपने हाथों में पतवार थाम कर यह एक बड़ा मैसेज दिया है। अपने बेबाक बयान के कारण बिहार की राजनीति में अपनी अलग पहचान बना चुके डॉ सुनील कुमार सिंह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है उनके पोस्ट से बिहार के राजनीति में समय-समय पर भूचाल आता रहता है। 

कृषि और सहकारिता जगत में राष्ट्रीय ख्याति अर्जित डॉक्टर सुनील कुमार सिंह का बिहार मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया जाना भी आश्चर्य का विषय है पर यह बात भी सब लोग जानते हैं कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार के सबसे करीबी डॉक्टर सुनील कुमार सिंह की राह में सबसे बड़ा रोड़ा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही हैं। कुछ महीने पहले मुख्यमंत्री और सुनील कुमार सिंह के बीच हुए विवाद ने बिहार के राजनीति को काफी गर्म कर दिया था फिर तेजस्वी और लालू के हस्तक्षेप के बाद सुनील कुमार सिंह ने चुप्पी साध ली। 
अपने व्यंगात्मक सोशल मीडिया की टिप्पणियों के माध्यम से डॉक्टर सुनील कुमार सिंह कई राजनेताओं के लिए किरकिरी भी बने रहते हैं पर इससे उनका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। बिहार के राजनेताओं में सबसे स्टाइलिस्ट राजनेता के रूप में भी उनकी चर्चा होती है हमेशा सूट बूट लेटेस्ट फैशन के कपड़ों में डॉक्टर सुनील कुमार सिंह नजर आते हैं 

सहकारी संस्थाओं से जुड़े होने के कारण विदेश यात्रा भी उनकी जबर्दस्त होती है और सोशल मीडिया पर तस्वीर भी खूब डालते हैं इसी बहाने यह देश के बाहर की दुनिया से भी लोगों को अवगत कराते हैं पर इन सब के बीच अपने विरोधियों को चिढ़ाना भी नहीं छोड़ते। खुद फिलिपींस में है और पटना समेत पूरे बिहार में प्याज की बढ़ी कीमतों के बीच ₹25 किलो की दर पर लोगों को प्याज भी उपलब्ध करवा रहे हैं।

Post Top Ad