Bihar News: मुख्यमंत्री ने मुंगेर में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का किया शिलान्यास - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 26 November 2023

Bihar News: मुख्यमंत्री ने मुंगेर में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल का किया शिलान्यास

मुंगेर/बिहार। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुंगेर शहर के समीप बांक में राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं 630 शैय्या वाले अस्पताल का शिलान्यास किया। उन्होंने इसी क्रम में 07.50 करोड़ की लागत से 100 शैय्या वाले प्री-फैब तकनीक से निर्मित फिल्ड अस्पताल और इसी तकनीक से कुल 02.55 करोड़ की लागत से निर्मित 32 शैय्या वाले शिशु गहन चिकित्सा इकाई का लोकार्पण भी किया। 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव , सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह , विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह , राजीव कुमार सिंह , विधान पार्षद अजय कुमार सिंह , विजय कुमार सिंह , मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार , स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत , प्रमंडल आयुक्त संजय कुमार सिंह , डीआईजी संजय कुमार , डीएम अवनीश कुमार सिंह , एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी समेत कई जनप्रतिनिधि , पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मेहमानों को पौधा देकर उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया वहीं मुंगेर जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ आगत अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनके प्रति आभार जताया। महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बड़ा पुष्प माला देकर मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री का सम्मान किया और उनके प्रति आत्मीयता दिखाई।
   
जाने-माने उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार ने सम्पूर्ण कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक मंच संचालन किया और प्रशंसा के पात्र बने। मंच पर विराजमान ओहदेदारों ने उनके एंकरिंग की कला को अतुलनीय करार देते हुए कि शब्दों का सटीक चित्रण उनकी विद्वत शैली का परिचायक है। शिलान्यास समारोह में भारी संख्या में आमजन मौजूद थे।
      
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास समारोह में जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने के लिए जोरदार मुहिम चलाया जाएगा। उन्होंने सूबे के संसाधन से प्रदेश का विकास किए जाने का ऐलान करते हुए कहा कि अगर केंद्र विशेष राज्य का दर्जा दे दे तो बिहार का और तेजी से विकास हो सकेगा। 
मुख्यमंत्री ने जाति जनगणना , आरक्षण आदि उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने गरीबी , भूखमरी , बेरोजगारी आदि ज्वलंत मुद्दों से निजात पाने के लिए यथोचित प्रयास किए जाने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें फिर से लोकसभा भेजे जाने की अपील की।

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव , सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भी सभा को संबोधित किया और बिहार के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाने की जानकारी दी।

Post Top Ad