Bihar News: डॉ. स्मृति ने नहाय-खाय के साथ शुरू की महापर्व छठ का पूजन - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 17 November 2023

Bihar News: डॉ. स्मृति ने नहाय-खाय के साथ शुरू की महापर्व छठ का पूजन

बेतिया/बिहार : सुहाग , संतान और परिवार के अच्छे स्वास्थ्य के लिए सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा शुक्रवार से शुरू हो गया। बेतिया के पुलिस उप महानिरीक्षक जयंतकांत की धर्मपत्नी तथा प्रसिद्ध समाजसेविका डॉ. स्मृति पासवान ने नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत की। उन्होंने नियमपूर्वक अरवा चावल , चना का दाल , कद्दू की सब्जी समेत कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों को पकाया और नहाय-खाय की रस्म के साथ उसका अमृतपान किया। बाद में डीआईजी जयंतकांत , पुत्र , पुत्री समेत परिवार के सदस्यों एवं अन्य श्रद्धालुओं ने भी महाप्रसाद ग्रहण किया और सूर्य देव को प्रणाम करने के साथ व्रती का भी वंदन किया। व्रती डॉ. पासवान शनिवार को खड़ना करेंगी तदुपरांत रविवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी। सोमवार को उदीयमान सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद इस महापर्व का समापन करेंगी।

सर्वविदित है कि सनातन धर्म में प्रकृति की आराधना करना सिखाया गया है। मान्यता के अनुसार पहले दिन सात्विक भोजन का सेवन शुद्धीकरण के लिए किया जाता है। शनिवार को खरना की परंपरा होगी। इस दौरान महिलाएं दिन में व्रत रखकर शाम को रोटी और गुड़ की खीर खाकर व्रत खोलेंगी। रविवार को पूरे दिन और रात महिलाएं निर्जला व्रत रखेंगी और सोमवार की सुबह सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलेंगी।

मान्यता के अनुसार इस पर्व में महिलाएं जमीन पर ही सोती हैं और हर रोज प्रयोग में लिए जाने वाले बर्तनों के बजाए छठ पर्व में अलग बर्तनों में खाना-पानी करती हैं। इसके लिए गुरुवार को बाजार में खूब खरीदारी हुई।

महापर्व छठ की तिथि :
*******
17 नवंबर : नहाय - खाय से छठ पूजा की शुरुआत।
18 नवंबर : खड़ना।
19 नवंबर : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य।
20 नवंबर : उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत परायण।

Post Top Ad