सकलडीहा/चंदौली (यूपी), 26 अक्टूबर 2023 | रिपोर्ट : आनन्द कुमार : पहले रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम होता था, परंतु अब दुर्गा माता मंदिर के सामने शिव सरोवर में 40 फीट ऊंचा रावण तालाब के बीचो-बीच खड़ा होता है, जिसे विजयादशमी के दिन भगवान राम द्वारा जलाया जाता है।
चंदौली जिले के सकलडीहा कस्बे में प्राचीन दुर्गा माता मंदिर पर विगत कई वर्षों से दुर्गा पूजा सेवा समिति के लोगों द्वारा मां दुर्गा की 9 दिन के नौ रूपों की झांकी सजाई जाती है और प्रत्येक वर्ष की भांति यहां रामलीला का मंचन भी समिति द्वारा कराया जाता है।
इसके साथ ही विजयदशमी के दिन असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण का दहन किया जाता है। पहले रामलीला मैदान में रावण दहन का कार्यक्रम होता था, परंतु अब दुर्गा माता मंदिर के सामने शिव सरोवर में 40 फीट ऊंचा रावण तालाब के बीचो-बीच खड़ा होता है, जिसे विजयादशमी के दिन भगवान राम द्वारा जलाया जाता है।
सकलडीहा कस्बे से लगे आसपास के कई गांव की जनता इस रावण के दहन को देखने के लिए पोखरे के समीप उपस्थित होती है। साथ ही साथ आसपास के कई दुकानदार अपनी छोटी बड़ी दुकान भी मंदिर के आसपास सजाते हैं, जहां पर मेले में आने वाले लोग खरीदारी करते हैं।
समिति के अध्यक्ष लालचंद सेठ नंदन सोनी,पवन वर्मा, राजू जायसवाल, जगदीश गुप्ता, संत चौरसिया, डॉक्टर अभय कुमार वर्मा सहित तमाम समिति के सदस्यों द्वारा कड़ी मेहनत और लगन से इस नवरात्रि के पावन पर्व को धूमधाम से मनाया मनाया जाता है और विजयादशमी के दिन रावण का दहन कर इस धार्मिक त्योहार का समापन होता है.