UP News: श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे सांसद और विधायक, सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीर - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 25 October 2023

UP News: श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे सांसद और विधायक, सोशल मीडिया में शेयर की तस्वीर

चंदौली (यूपी), रिपोर्ट : आनंद कुमार।  संसदीय क्षेत्र चंदौली के धानापुर के गांव लोकुआ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में चंदौली जिले के सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय एवं सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह ने हिस्सा लिया। इस कथा का आयोजन धानापुर इलाके के लोकुआँ गांव में 22 से 28 अक्टूबर तक आयोजन हो रहा है।

चंदौली जिले के सांसद और मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय आज चंदौली जिले में लोकुआँ गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के कार्यक्रम में शिरकत करने जा पहुंचे। इस दौरान उनके साथ सैयदराजा के विधायक सुशील सिंह भी थे।

इस बात की जानकारी खुद डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे ने अपने फेसबुक के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है और लिखा है...आज अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के धानापुर के गांव लोकुआ में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा व ज्ञान यज्ञ कार्यक्रम में भाग लेने का सुअवसर प्राप्त हुआ। श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कर चित प्रसन्न हो गया।

आपको बता दें कि लोकुआँ गांव में कथा और यज्ञ का आयोजन 22 अक्टूबर से लेकर 28 अक्टूबर तक किया जा रहा है जिसमें कथा विशेषज्ञ अपने मुखारविंद से भागवत कथा सुनाएंगे। आयोजन के आखिरी दिन 28 अक्टूबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Post Top Ad