UP News: बसपा के सकलडीहा विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए संतोष कुमार भारती - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 25 September 2023

UP News: बसपा के सकलडीहा विधानसभा के विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए संतोष कुमार भारती

चंदौली (यूपी), राजनीति चौक | रिपोर्ट : आनंद कुमार : बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत बनाने हेतु बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने संतोष कुमार भारती को सकलडीहा विधानसभा 381 का विधानसभा अध्यक्ष बनाया है। इस पर जिलाध्यक्ष सहित गाँव व अन्य सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने संतोष कुमार भारती को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

बताते चलें कि संतोष कुमार भारती सकलडीहा विधानसभा के बरईपुर, (खरियारी) गांव के निवासी हैं,सकलडीहा पी जी कालेज में अध्यक्ष का चुनाव में भी लड़ चुके है इस वजह से इनकी पी जी कालेज सकलडीहा के छात्र छात्राओं मे भी अच्छी पैठ मानी जाती हैं।

संतोष कुमार भारती पहली बार 2022 के विधानसभा चुनाव में इनको विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया था। लोकसभा के चुनाव को देखते हुए सकलडीहा विधानसभा के एकदिवसीय कैडर कैंप में धरहरा सेक्टर में सभा को सम्बोधित करते हुए जिला प्रभारी चंदोली मुकेश कुमार ने संतोष भारती को सकलडीहा विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया। अब यह देखना होगा कि इस बार यह दांव कितना कारगार साबित होता है और किस तरह से सकलडीहा को मजबूत करते और संगठन में धार देते हैं।

वहीं सकलडीहा विधानसभा 381 के बसपा विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संतोष कुमार भारती ने कहा कि पार्टी के प्रति ईमानदारी और निष्ठा से काम करूंगा और निरंतर संगठन को आगे मजबूत करने का काम करूंगा। क्षेत्र के विकास के लिए तन, मन, धन से आदरणीया बहन जी के साथ साथ सभी शुभचिंतकों का आभार जताया और पार्टी द्वारा लिए गए इस फैसले का स्वागत किया और शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया।

संतोष कुमार भारती को सकलडीहा विधानसभा 381 का बसपा विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की जानकारी बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने दी। इस मौके पर संदीप कुमार जिला विधानसभा प्रभारी, राजेश मास्टर जिला विधानसभा प्रभारी, राजेन्द्र प्रजापति, बिरेंदर, अजय कुमार, दीपक कुमार, साहिल कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post Top Ad