यूपी : वाराणसी में जी20 को भव्यता प्रदान करने खुशी की उड़ान ने द गेहिनी के साथ की परिचर्चा - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 1 May 2023

यूपी : वाराणसी में जी20 को भव्यता प्रदान करने खुशी की उड़ान ने द गेहिनी के साथ की परिचर्चा

वाराणसी/यूपी : काशी की अद्भुत घाटी जहां हर चौराहे पर आपको पद्म विभूषण मिलेंगे जहाँ हर कोने से अध्यात्म, ज्ञान की अविरल गंगा बह रही है, आज उसी काशी में जी 20 की शुरुआत हो रही है जो अत्यंत गौरव का विषय है। G20 को भव्य और दिव्य बनाने के लिए स्वयं सेवी संस्थाओ ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला लिया है।
लगातार महिलाओं एवं दिव्यांगो के स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था ने भी G20 को भव्य बनाने के लिए कमर कस लिया है। G20 के तहत "खुशी की उड़ान" एवं द गेहिनी संस्था ने महिलाओं द्वारा विकास के नेतृत्व के तहत महिलाओं एवं आम जनमानस को जागरूक करने का संकल्प लिया है। जिसमे दोनो संस्थाएं संयुक्त तत्वाधान में प्रति सप्ताह जनजागरूक का कार्य करती आ रही है।
बनारस के प्रसिद्ध अस्सी घाट पर परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसकी मुख्य अतिथि हजारों लड़कियों को प्रेरित करने वाली ताइक्वांडो में तीन बार ब्लैक बेल्ट रही तथा पूर्वांचल की पहली लड़की जो अंतरराष्ट्रीय ट्रेनिंग के लिए चयनित की गई है हर्षा नाथानी रहीं। हर्षा ने बताया कि वो समस्त वर्ग और सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाली बच्चियों के लिए सेल्फ डिफेंस अनिवार्य की जाए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।
वहीं विशिष्ठ अतिथि डॉक्टर शुभम खरत, इंटरनेशनल सिंगर हर्ष पाण्डेय तथा नंदराय भट्ट ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने वक्तव्य रखें ।
खुशी की उड़ान की संस्थापिका सारिका दुबे ने कहा -
हम महिलाओं को सशक्त बनाने के क्षेत्र में निरंतर प्रयास करते रहते है। हमारा उद्देश्य है पंक्ति में खड़ी आखिरी महिला तक पहुंचना, क्युकी एक सशक्त महिला ही देश के भविष्य को सशक्त बना सकती है।

कार्यक्रम का संचालन टी वी कलाकार सान्या राय ने किया। वहीं संस्था के अन्य सदस्य, चितेश्वर, पियूष, सुदीक्षा, कृतिका,आहिल, शरीफ़, लकी मौजूद रहे।

Post Top Ad