जमुई : लक्ष्मीपुर में हो रहे महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए कहलगांव के विधायक पवन यादव - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 3 April 2023

जमुई : लक्ष्मीपुर में हो रहे महारुद्र यज्ञ में शामिल हुए कहलगांव के विधायक पवन यादव

जमुई/बिहार (Jamui/Bihar), 3 अप्रैल 2023
• इनपुट : अभिलाष कुमार 
जमुई जिला के लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत हिरम्बा गांव में आयोजित हो रहे 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ में रविवार की रात कहलगांव के विधायक पवन यादव शामिल हुए। इस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन यादव ने अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर कहलगांव विधायक पवन यादव ने कहा कि यज्ञ का आयोजन होने से माहौल पवित्र हो जाता है। यज्ञ महाशक्ति का सबसे बड़ा स्रोत है। इस यज्ञ के आयोजन से आपसी सद्भावना एवं भाईचारा कायम हो रहा है।
महा रुद्र यज्ञ में बक्सर के भाजपा नेता विनोद ओझा, भाजपा के बिहार प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कमलजीत सिंह, जमुई के भाजपा नेता ज्ञानेंद्र कुमार सिंह एवं धीरज कुमार सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति के अध्यक्ष मदन मोहन झा, मुख्य यजमान योगेंद्र यादव, सरपंच प्रतिनिधि अनिल साह सहित अन्य ग्रामीण सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Post Top Ad