~ {रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह}
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सासंद डा अखिलेश प्रसाद सिंह ने युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कुमार आशीष को जमुई जिला के प्रभारी पद पर मनोनीत किया है। उनको जमुई जिला प्रभारी बनाये जाने पर कांग्रेसियो मे काफी प्रसन्नता और खुशी है।
उनके प्रभारी बनने पर कांग्रेस नेता महेश सिंह राणा, पूर्व प्रत्याशी सह समाजसेवी धर्मेन्द्र पासवान उर्फ गुरुजी,पूर्व प्रत्याशी शशिभूषण सिंह,शशिशेखर सिंह मुन्ना,राहुल प्रियंका गांधी कांग्रेस सेना के राष्ट्रीय सचिव योगेन्द्र प्रसाद यादव उर्फ जोगन यादव,जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद,प्रो आनंद लाल पाठक,नगीना चंद्रवंशी,अशोक कुमार,कृष्णा कुमार,गोरेलाल यादव,मनोज यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष को साधुवाद तथा नव मनोनीत जिला प्रभारी को बधाई व शुभकामनाए दी।