जमुई : बाल कृष्ण भालोटिया उर्फ बल्ला सेठ का निधन, शोक की लहर - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 17 February 2023

जमुई : बाल कृष्ण भालोटिया उर्फ बल्ला सेठ का निधन, शोक की लहर



जमुई (Jamui) : जमुई शहर के पुरानी बाजार मोहल्ला निवासी एवं नामदार संवेदक सह प्रसिद्ध समाजसेवी बाल कृष्ण भालोटिया उर्फ बल्ला सेठ का बुधवार को निधन हो गया। वे करीब 80 वर्ष के थे। 


श्री भालोटिया इन दिनों अस्वस्थ चल रहे थे। चिकित्सा के क्रम में उन्होंने अपने पैतृक निवास पर अंतिम सांस ली। वे अपने पीछे दो पुत्र समेत भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को सिमरिया स्थित गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। उनके निधन से जमुई शोकाकुल है।

      

जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष अश्विनी कुमार यादव ने बाल कृष्ण भालोटिया के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि वे महामानव थे। उन्होंने जमुई में निर्माण को गति देकर क्रांतिकारी बदलाव लाया। जमुई उनकी यादों को सहेज कर रखेगा। अदृश्य शक्ति उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

       

नामचीन समाजसेविका सह विदुषी महिला डॉ. स्मृति पासवान ने श्री भालोटिया को नमन करते हुए कहा कि वे एक संघर्षशील इंसान थे। कड़ी मेहनत और कर्तव्य निष्ठा के बल पर उन्होंने सफलता की शिखर को छुआ। उनके निधन से जमुई आवाक है। मैं उन्हें प्रणाम करती हूं।


       जदयू के निवर्त्तमान जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण ने श्री भालोटिया को महान समाजसेवी की संज्ञा देते हुए कहा कि हर वर्ग के लोगों को सहयोग करना उनका कर्म और धर्म था। उनके रूप में जमुई ने एक सच्चा सपूत खो दिया है। ईश्वर उन्हें श्री चरणों में स्थान दें।


       लवकुश गैस एजेंसी के प्रधान एवं जाने - माने संवेदक मनोज कुमार सिंह ने बल्ला बाबू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे व्यवहार कुशल मानव थे। उनके निधन से जमुई को अपूरणीय क्षति हुई है।


              बड़े संवेदकों में शुमार अशोक कुमार सिंह ने बल्ला बाबू के निधन को निजी क्षति बताते हुए कहा कि जमुई ने एक कुशल मार्गदर्शक खो दिया है। उन्होंने उन्हें नमन किया।


     ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक  डॉ. मनोज कुमार सिन्हा , मणिद्वीप एकेडमी के निदेशक बी. अभिषेक , जिला उद्घोषक डॉ. निरंजन कुमार , अधिवक्ता विभा कुमारी , डॉ. नंदकिशोर प्रसाद यादव , अजय कुमार उर्फ टुनटुन जी , छायाकार राजीव कुमार सिंह उर्फ पप्पू जी , पंकज मिश्रा , अशोक कुमार सिन्हा ,  राजीव रंजन , राकेश कुमार , राजेश कुमार सिंह , कवि कुमार सिंह , रूपेश कुमार सिंह , रौशन जी , भूपेंद्र सिन्हा , अभिषेक सिन्हा , मदन शर्मा , संवेदक शंकर सिंह , दिलेन्द्र सिंह , सुदेश सिंह आदि ने भी बल्ला बाबू के निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त की है।

Post Top Ad