जमुई : सीआरपीएफ 215 के अधिकारी ललन कुमार को दी गई समारोहपूर्वक विदाई - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 3 February 2023

जमुई : सीआरपीएफ 215 के अधिकारी ललन कुमार को दी गई समारोहपूर्वक विदाई

जमुई/बिहार। सीआरपीएफ 215 बटालियन जमुई मुख्यालय के द्वितीय कमान अधिकारी ललन कुमार 36 वर्ष 03 माह और 03 दिन की कुशल सेवा के बाद सेवा निवृत्त हो गए। अवकाश ग्रहण करने के बाद उन्हें कार्यालय परिसर में समारोहपूर्वक विदाई दी गई। 

सीआरपीएफ 215 के कमांडेंट जोगेंद्र सिंह मौर्य ने विदाई समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि द्वितीय कमान अधिकारी ललन कुमार का करीब चार साल का कार्यकाल बहुत बेहतर रहा है। उन्होंने नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित रखने में जो भूमिका निभाई है वह एक मानदंड है। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

अपर पुलिस अधीक्षक परिचालन ओंकार नाथ सिंह ने इस अवसर पर कहा कि ललन कुमार को महान बल हमेशा याद करेगा। उन्होंने 29.10. 1986 को सेवा में दाखिल होने के बाद देश के असम , पंजाब , जम्मू कश्मीर , त्रिपुरा , मणिपुर , ओडिशा और बिहार के संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रहकर अनूठे और अजूबे बलशाली इतिहास की रचना की है जो अविस्मरणीय है।
उनकी कर्तव्यनिष्ठा को परिभाषित करने के लिए शब्दाभाव है। उन्हें इसी निष्ठा के चलते पुलिस मेडल मेरिटोरियस सर्विस से नवाजा गया। वर्ष 2022 में इन्हें डीजी डिस्क भी प्रदान किया गया जो उनकी कार्यकुशलता का द्योतक है। श्री सिंह ने भी उनके उत्तम स्वास्थ्य के साथ सुखी जीवन की कामना की।

वरिष्ठ चिकित्सा पदाधिकारी सुभाष कुमार सुमन , एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार , डीएसपी मुख्यालय अभिषेक सिंह , सहायक कमांडेंट विजय कुमार सिंह , एल. बेंडेमो , दिनेश चंद्र भदोनिया समेत कई अधीनस्थ अधिकारी और बड़ी संख्या में बहादुर जवानों ने विदाई समारोह में शिरकत किया और इसे भव्यता प्रदान की। कार्यक्रम में सभी जन गमगीन नजर आए।

Post Top Ad