रोहतास : बभन्डीह ग्राम में मनाया गया जगदेव बाबू की 101 वी जयंती - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 24 February 2023

रोहतास : बभन्डीह ग्राम में मनाया गया जगदेव बाबू की 101 वी जयंती

रोहतास/बिहार (Rohtas/Bihar), 24 फरवरी 2023 : शुक्रवार को नासरीगंज प्रखंड अंतर्गत बभन्डीह ग्राम में आम ग्रामीणों द्वारा शोषित क्रांति के अग्रदूत रहे अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 101वी जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेपी सेनानी वशिष्ठ सिंह एवं संचालन श्री निवास सिंह तथा रविकान्त ने संयुक्त रूप से किया। 

कार्यक्रम के उद्घाटन शोषित समाज दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम प्रवेश यादव,जदयू के जिला अध्यक्ष सह जदयू के जिला परिषद अजय कुशवाहा,जदयू के प्रदेश महासचिव बबन कुशवाहा तथा शोषित समाज दल के राष्ट्रीय कार्यसमिति के उपाध्यक्ष बृजनंदन सिंह ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेपी सेनानी वशिष्ठ सिंह ने कहा कि अमर शाहिद जगदेव प्रसाद के विचारों को जन जन तक पहुचाना हमारा लक्ष्य है,शोषितों की इज्जत रोटी की लड़ाई को आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशीनाथ गौतम ने कहा कि जल जंगल जमीन में नब्बे प्रतिशत भागीदारी होने तक लड़ाई जारी रहेगी।
कार्यक्रम में जन अधिकार पार्टी के रोहतास जिला अध्यक्ष ई विशाल कुशवाहा,जदयू प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार,जनहित युवा मंच के अध्यक्ष प्रभु नारायण सिंह,महेंद्र सिंह, राम इकबाल सिंह समाजसेवी बाबुधन कुमार,शशिकांत कुमार,डॉ अमन कुमार,डॉ ओम प्रकाश,डॉ जवाहर प्रसाद,राम स्नेही सिंह,पैक्स अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, राम प्यारे सिंह,धनजी यादव,राहुल यादव, सतीश,मुन्ना, बिट्टू आदि सैकड़ो ग्रामीण शामिल हुए।

Post Top Ad