जमुई : अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ की गिद्धौर इकाई गठित, प्रखंड अध्यक्ष बने हिमांशु, कुणाल सचिव - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 18 December 2022

जमुई : अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ की गिद्धौर इकाई गठित, प्रखंड अध्यक्ष बने हिमांशु, कुणाल सचिव

जमुई/बिहार। अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ अब गांवों में भी संगठन विस्तार करने में जुटा हुआ है। इन दिनों बिहार राज्य के विभिन्न जिलों और प्रखंडों में भी संघ की इकाई बनाई जा रही है।

बता दें कि बीते सप्ताह भर पूर्व 11 दिसंबर, रविवार को गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सेवा गांव में अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इसकी अध्यक्षता संघ के जमुई जिलाध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने की। इस बैठक में जिला सचिव रंजीत सिंह एवं कोषाध्यक्ष पुरषोत्तम सिंह ने मुख्य रूप से भाग लिया। यह बैठक गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में संघ की इकाई के गठन के लिए की गई।

बैठक में शामिल सदस्यों ने संघ के विचारों के प्रचार–प्रसार को जनजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। साथ ही संघ में और भी सदस्यों को जोड़े जाने की बात कही गई।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने सर्वसम्मति से गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत सेवा गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ के गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष एवं कुणाल सिंह को सचिव पद पर मनोनित किया गया।

मनोनयन के बाद दोनों पदाधिकारियों ने कहा कि अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ को गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में नया आयाम देने की दिशा में समर्पित भाव से काम किया जायेगा।

वहीं अन्य सदस्यों व बुद्धिजीवियों ने अखिल भारतीय क्षत्रिय संघ के नवमनोनित गिद्धौर प्रखंड अध्यक्ष हिमांशु शेखर सिंह एवं सचिव कुणाल सिंह को शुभकामनाएं दीं।

Post Top Ad