डीएम ने जमुई, गिद्धौर, झाझा और सोनो प्रखंड में सुखाड़ राहत सर्वेक्षण कार्य को परखा - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, 26 October 2022

डीएम ने जमुई, गिद्धौर, झाझा और सोनो प्रखंड में सुखाड़ राहत सर्वेक्षण कार्य को परखा

जमुई/बिहार। जिला कलेक्टर अवनीश कुमार सिंह ने सुखाड़ राहत सर्वेक्षण कार्य का जायजा लेने मंगलवार को जमुई , गिद्धौर , झाझा और सोनो प्रखंड  का दौरा किया और नामित स्थानों पर वस्तुस्थिति से रूबरू हुए। उन्होंने यहां ऑपरेटरों से बातचीत की और उन्हें सुखाड़ अनुदान वितरण के लिए पारदर्शी तरीके से डाटा एंट्री किए जाने का निर्देश दिया।

   डीएम ने सुखाड़ राहत सर्वेक्षण  कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि इसमें और तेजी लाएं। तय समय - सीमा के भीतर इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा किया जाना है। जमुई प्रखंड , गिद्धौर , झाझा और सोनो प्रखंड में सुखाड़ से प्रभावित लोगों का डाटा एंट्री आपदा प्रबंधन विभाग के संपूर्ति पोर्टल पर लगातार अपलोड किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य को खास तबज्जो दिए जाने का निर्देश दिया।
 समाहर्त्ता ने जिले के सभी बीडीओ और सीओ को डाटा एंट्री में खास अभिरुचि लिए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

श्री सिंह ने जोर देकर कहा कि किसी भी परिस्थिति में पात्र व्यक्तियों का नाम छूटे नहीं और अपात्र का नाम सम्बंधित पोर्टल पर अपलोड नहीं हो इसका ख्याल रखना है। उन्होंने बीडीओ , सीओ और मेंटर को त्रुटि रहित कार्य करने का सख्त निर्देश दिया। डीएम ने सुखाड़ राहत सर्वेक्षण कार्य की प्रगति पर संतोष प्रकट किया।

सर्वविदित है कि बिहार राज्य में अल्प और अनियमित वर्षा पात के फलस्वरूप उत्पन्न सुखाड़ की स्थिति में जमुई जिले के 10 प्रखंडों के अंतर्गत आने वाले सभी प्रभावित गांव , टोलों एवं बसावटों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। सभी पीड़ित परिवारों को अनुदान के रूप में 3500 अनुग्राहिक राहत की राशि पी एफएमएस के माध्यम से सीधे उनके खाते में हस्तांतरित किया जाना है।

    डीडीसी शशि शेखर चौधरी के अलावे बीडीओ , सीओ , त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधि समेत अन्य सम्बंधित जन मौके पर उपस्थित थे।

Post Top Ad