भाजपा ने सौदान सिंह को बनाया हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, 26 August 2022

भाजपा ने सौदान सिंह को बनाया हिमाचल प्रदेश का चुनाव प्रभारी

नई दिल्ली, 26 अगस्त। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को चुनाव प्रभारी बना दिया है । इसके साथ ही भाजपा आलाकमान ने देवेंद्र सिंह राणा को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव सह प्रभारी नियुक्त करने की भी घोषणा की है।

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने इस संगठनात्मक नियुक्ति को लेकर जारी पत्र में बताया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह को हिमाचल प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनावों हेतु चुनाव प्रभारी एवं देवेंद्र सिंह राणा को चुनाव सह प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

आपको बता दें कि, हिमाचल प्रदेश में इस बार भाजपा सरकार नहीं, रिवाज बदलने के नारे के साथ लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ विधान सभा चुनाव लड़ने जा रही है।

Post Top Ad