बिहार : धनंजय कुमार सिन्हा को मिला जनसुराज अभियान के मुख्यालय प्रभारी का दायित्व - Rajneeti Chowk : Hindi News हिन्दी न्यूज, Hindi Samachar, हिन्दी समाचार, Latest News, Rajneeti

राजनीति चौक के रिपोर्टर बनें

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, 23 August 2022

बिहार : धनंजय कुमार सिन्हा को मिला जनसुराज अभियान के मुख्यालय प्रभारी का दायित्व

पटना (23 अगस्त 2022) : देश के जाने-माने राजनैतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के मार्गदर्शन में जनसुराज अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत आगामी 2 अक्टूबर से प्रशांत किशोर खुद चम्पारण से पदयात्रा शुरू करते हुए पूरा बिहार घूमेंगे।

अभियान का मुख्यालय पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी में स्थित है। जिसके मुख्यालय प्रभारी के रूप में धनंजय सिन्हा को दायित्व सौंपा गया है।

इस संदर्भ में धनंजय ने कहा कि मेरे ऊपर भरोसा जताते हुए प्रशांत किशोर जी द्वारा जो दायित्व दिया गया है, उसे निभाने की पूरी कोशिश करूंगा। पटना में बोरिंग रोड के ए. एन. कॉलेज से पाटलिपुत्र कॉलोनी जाने वाले रास्ते में अल्पना मार्केट के तुरंत बाद दाहिने साइड में "लड्डू गोपाल" नाम का मिठाई दुकान है। लड्डू गोपाल दुकान के ठीक ऑपोजिट में पार्क के बगल से एक रास्ता गया है। उसी रास्ते में सीधे बढ़ने से सामने में ही "जनसुराज" का मुख्यालय है। जनसुराज अभियान से जुड़ने को इच्छुक साथी मुख्यालय आकर अधिक जानकारियां पा सकते हैं।

बता दें कि प्रशांत किशोर देश के जाने-माने राजनैतिक रणनीतिकार हैं। उन्होंने कुछ माह पूर्व पटना में प्रेस कांफ्रेंस कर जनसुराज अभियान की घोषणा की। जिसके तहत वे आगामी 2 अक्टूबर को चम्पारण से पदयात्रा की शुरूआत करके पूरे बिहार में घूमेंगे।

पदयात्रा की तैयारी और जनसुराज के संदेशों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से प्रशांत किशोर लगातार लोगों से व्यक्तिगत तौर पर मिल रहे हैं। साथ ही, उन्होंने राज्य के अलग-अलग जिलों का दौरा भी शुरू कर दिया है। प्रशांत किशोर के जनसुराज अभियान से हर दिन काफी संख्या में लोग जुड़ रहे हैं।

इसी क्रम में जून महीने में प्रशांत किशोर ने अपने अभियान से समाजसेवी एवं शिक्षाविद धनंजय कुमार सिन्हा को भी जोड़ लिया है। धनंजय ने अपनी राजनैतिक यात्रा की शुरूआत शिव खेड़ा की पार्टी भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी से की। बाद में वे आम आदमी पार्टी से जुड़ गए एवं लम्बे समय तक पार्टी में प्रदेश मीडिया प्रभारी के रूप में योगदान दिया।

धनंजय मूल रूप से बिहार के जमुई जिलान्तर्गत गिद्धौर के रहने वाले हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गिद्धौर से ही हुई है। 

पत्रकारिता के क्षेत्र में भी धनंजय की रूचि रही है। विश्वभारती विश्वविद्यालय (शांतिनिकेतन) से स्नातक एवं स्नातकोत्तर करते समय भी वे जनसत्ता अखबार के लिए रिपोर्टर के तौर पर खबरें भेजने का काम किया करते थे। बाद में उन्होंने देवघर में प्रभात खबर के रिपोर्टर के तौर पर भी काम किया। 

धनंजय ने JK24 x7 टीवी न्यूज चैनल में बिहार ब्यूरो चीफ के रूप में भी कार्य किया है। वे अमन समिति एवं टैगोर स्टूडेंट क्लब के संस्थापक भी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में वे एक अच्छे काउंसलर के रूप में भी जाने जाते हैं।

धनंजय कुमार सिन्हा को जानने वाले लोग बताते हैं कि समाजसेवा एवं पत्रकारिता में रूचि रखने वाले शिक्षाविद धनंजय कुमार सिन्हा के जनसुराज अभियान में जुड़ने से निश्चित ही इसकी गति में तेजी आयेगी। अब मुख्यालय का प्रभार मिलने के बाद वे निश्चित ही बड़ी संख्या में लोगों, विशेषकर युवाओं को इस अभियान से जोड़ने में बड़ा योगदान देंगे।

Post Top Ad